Jio pos lite से पैसे कैसे कमाए, किसी का रिचार्ज करने पर मिलेगा रिटेलर से अधिक कमीशन
नमस्कार दोस्तों एक और नये आर्टिकल में स्वागत करता हूं । इस आर्टिकल में Jio pos Lite को इस्तेमाल कैसे करें ? Jio pos Lite से पैसे कैसे कमाए? जिओ Jio pos Lite के बारे में सब कुछ हिंदी में जानेंगे । Jio pos Lite एप्लीकेशन में खुद का मोबाइल नंबर या दूसरे का मोबाइल नंबर का रिचार्ज कर सकते हैं। हर रिचार्ज पर एक रिटेलर से कहीं ज्यादा कमीशन से पैसे कमा सकते हैं इस एप्लीकेशन में कई सारे ऑफर चलते रहते हैं जिससे कि कम वैल्यू का रिचार्ज करके 30 प्रतिशत तक का कमीशन कमा सकते हैं
Jio pos Lite Application, Jio pos Lite App
यह जिओ का एक एप्लीकेशन है Jio pos Lite का इस्तेमाल करने के लिए पहले Jio pos Lite एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा । गूगल प्ले स्टोर में Jio pos Lite लिखकर सर्च करेंगे आ जाएगा फिर इंस्टॉल कर लेंगे । पहले इंटरफ़ेस में दिखाएगा की 20 लाख से ज्यादा लोग इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं और Jio pos Lite से पैसे कमाते हैं।
Jio pos Lite Account कैसे बनाये
Jio pos Lite के एसोसिएट पार्टनर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। पहली बार अकाउंट बनाने के लिए जब अपनी एप्लिकेशन खोलेंगे तो क्रिएट अकाउंट पर क्लिक कर देना है। उसके बाद सबसे पहले अपनी ईमेल आईडी उसके नीचे कालम में अपने जियो का मोबाइल नंबर डाल देना है। उसके नीचे Chose your partner पार्टनर टाइप पर क्लिक कर देना है। Partner टाइप के बारे में निचे जानकारी है।उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा जिसे डालकर वेरीफाई करना है और आपका Jio pos Lite का अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।
Jio pos Lite से पैसे कैसे कमाए
जिओ पोस लाइट से पैसे कमाने के 3 तरीके आपको इस एप्लीकेशन में देखने को मिलते हैं इसके अलावा आप एक अच्छे ऑफर में रिचार्ज करके भी पैसे कमा सकते हैं इसके अलावा Jio pos Lite को रेफर कर के अपने दोस्तों के साथ लोगिन करने पर आपको 100 रूपया मिल जाता है। Jio pos Lite से पैसे कमाने के के तीन सर्विस देता है जो नीचे आपको बता रहे हैं।
Jio Recharge Partner : Jio pos Lite में जिओ रिचार्ज पार्टनर बनने के लिए तीन प्रकार का कैटेगरी आएगा जिसमें पहला रिचार्ज पार्टनर , रिचार्ज पार्टनर से आप जिओ के मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं जिओ फाइबर , जिओ कनेक्शन सेल कर सकते हैं जिसका भी जिओ मोबाइल का रिचार्ज करेंगे आपको 4.66 प्रतिशत कमीशन मिलेगा जो एक रिटेलर से काफी ज्यादा होता है।
Jio Activation Partner : Jio pos Lite में उसी को स्लाइड करने पर एक्टिवेशन पार्टनर आता है। जिओ रिचार्ज तो कर ही सकते हैं इसके अलावा जिओ का नया कनेक्शन दे सकते हैं जैसे फाइबर कनेक्शन इस पर भी आपको कमीशन मिल जाएगा।
Jio Devices Partner : Jio pos Lite मैं सबसे अच्छा और बेहतरीन पैसे कमाने के तरीका जिओ डिवाइस पाटनर है और रिचार्ज पाटनर है जिसमें दोनों को अगर आप काम करते हैं तो एक अच्छे खासे मोटी रकम 10 हजार से 15 हजार महीने का कमा सकते हैं जियो डिवाइस पार्टनर का अगला स्लाइड Jio Device Partner मिलेगा जिसमें जिओ के प्रोडक्ट जैसे जियो फोन, जियो फाइव, जियो के अन्य सर्विस को बेचकर पैसे कमा सकते है।
Jio Recharge Partner कैसे बने
जिओ रिचार्ज पार्टनर बहुत सही तरीका है महीने का 5 हजार से 7 हजार तक कमाने के लिए लेकिन इसके लिए आपको जिओ रिचार्ज पार्टनर बनना पड़ेगा । जिओ रिचार्ज पार्टनर बनने के लिए पहले जिओ रिचार्ज पर क्लिक करें अब आपको अपना ईमेल आईडी डालना है उसके नीचे जिओ मोबाइल नंबर डालना है जैसा कि आप मोबाइल लॉगिन करते समय डाले थे। मोबाइल नंबर डालने के बाद सिलेक्शन टाइप में रिचार्ज पार्टनर सेलेक्ट कर लेना है उसके बाद Continue पर क्लिक कर देना है अब आपके मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा जो अरोमैटिक वेरीफाई हो जाता है फिर Next पर क्लिक कर देना है ।
अब आपने Address को मैप पर वेरीफाइड कर लेना है उसके बाद जिओ पार्टनर पार्टनर बनने के लिए दो Term & Condition को स्वीकार कर लेना है उसके बाद फिर proced पर क्लिक कर देना है इतना करते ही आपका जियो पोस्ट लाइट अकाउंट बन जाता है।
नीचे आपको Done बटन पर क्लिक कर देना उसके बाद आपको Jio pos Lite पर Mpin transition पासवर्ड बनाना होगा जो चार अंको का होता है आपको पासवर्ड मजबूत डालना है नीचे से setup Mpin देना है जिओ पोस लाइट अकाउंट कंप्लीट हो जाएगा।
Jio pos Lite में पैसा कैसे डाले
जिओ पोस लाइट में किसी भी तरह का रिचार्ज और बिल भुगतान के लिए आपको पहले जिओ पोस लाइट के वायलेट में बैलेंस लोड करना पड़ता है । लोड मनी पर क्लिक करेंगे तो बैलेंस लोड करने के विकल्प आ जाएगा अगर 1000 रूपया Wallet में डालेगे तो 46.66 रूपया आपको कमीशन भी मिलेगा जो तुरंत वॉलेट में आ जाता है । उसके बाद Proced पर क्लिक कर देना है वॉलेट में पैसा लोड करने के लिए paytm, phonepay, google pay और अपने बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं
Jio pos Lite से रिचार्ज कैसे करे
Jio pos Lite मैं रिचार्ज करना बहुत आसान होता है जिओ पोस लाइट ऐप में होम पेज पर आपको चल रहे हैं कमीशन आफर भी दिखाई देते हैं । जिओ पोस लाइट से रिचार्ज करने के लिए रिचार्ज पर क्लिक करेंगे उसके बाद जिस का भी जियो रिचार्ज करना चाहते हैं मोबाइल नंबर डालेंगे उसके बाद प्रोसीड पर क्लिक करेंगे। आपके सामने जिओ प्लान आ जाएंगे जहां पर किस रिचार्ज में कितना डाटा कितने दिन की वैधता मिलेगा इसके अलावा 1GB डाटा प्लान, 2GB डाटा प्लान का सेक्शन मिल जाता है । जिस रिचार्ज को करना है उस पर क्लिक करेंगे उसके बाद हम Mpin डालना है जिसे डालते ही रिचार्ज सक्सेसफुल हो जाता है।
Conclusion : इस आर्टिकल में पूरा हिंदी में मैंने आपको बताया कि जिओ पोस लाइट कैसे इस्तेमाल करते हैं जिओ पोस लाइट से पैसे कैसे कमा सकते हैं । अब उम्मीद करूंगा कि अब से आपको Jio pos Lite चलाना आसान हो जाए़गा। आर्टिकल पसंद आया तो जरूर कमेंट कर देना ।